वराड़ा हनुमानजी मेला कल, सुबह निकलेगा वरघोड़ा

 
वराड़ा हनुमान मंदिर पर शनिवार
रात की गई आकर्षक रोशनी।

वराड़ा हनुमानजी मंदिर का मेला सोमवार को भरा जाएगा। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। सुबह 8 बजे भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद 12.30 बजे बाल संत कृपाराम महाराज की ओर से प्रवचन कार्यक्रम होगा। वहीं प्रसिद्ध भजन कलाकार रामेश्वर माली एंड पार्टी सेवाड़ी, प्रकाश माली गोयली एवं नृत्य कलाकार की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मंच का संचालन नवरत्न सोनी की ओर से किया जाएगा। मेले का आयोजन शांतिलाल पुत्र हकमा सुंदेशा की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में वराड़ा हनुमान ट्रस्ट व आयोजनकर्ता की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें मेले की तैयारियों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान बरलूट थानाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने का भरोसा दिलाया। वहीं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मेला आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें